दिल्ली में स्कूल, कॉलेज 29 नवंबर को फिर से खुल सकते हैं। इस बात की जानकारी पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 13 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश दिया था और बाद में इसे अगली सूचना तक बढ़ा दिया था। वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है, पर्यावरण मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी है।
अब तक क्या हुआ?
16 नवंबर को, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न उपायों का सुझाव दिया, जिसमें अगली सूचना तक स्कूलों को बंद करना शामिल था। दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार की सुबह "बहुत खराब" रही और सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों को 13 नवंबर से आगे बढ़ाने की घोषणा सीएम केजरीवाल द्वारा की गई। अतिरिक्त शिक्षा निदेशक रीता ने कहा, "पर्यावरण विभाग ने एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अगले आदेश तक सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है। इसलिए, सभी सरकारी और निजी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।"