फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होना चाहते हैं दिल्ली पुलिस में भर्ती तो अपनाएं ये 7 टिप्स

Fri, 14 Aug 2020 04:19 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि आप पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करने का ख्वाब देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। अब दिल्ली पुलिस में भर्ती होना हो जायेगा बेहद आसान। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पद पर बंपर वैकेंसी आयी है। SSC (कर्मचारी चयन आयोग) की ओर से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए 5846 पदों पर वैकेंसी जारी की गई है। इस पद के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 12वीं की परीक्षा पास होने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन


साथ ही कोरोना वायरस के चलते इस साल चयन आयोग ने परीक्षा के नियमों में भी बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब परीक्षा पास करना आसान हो सकता है। परीक्षा अब ऑनलाइन कराई जायेगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू की जा चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 7 सितंबर है। अगर आप कंफ्यूज हैं कि इतने कम समय में परीक्षा की तैयारी कैसे करें, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। इस ब्लॉग में हम आपको ऐसे 7 महत्वपूर्ण टिप्स देंगे जिससे आपको परीक्षा की तैयारी करने में सहायता मिलेगी। इन 7 टिप्स की मदद से आप मनचाहा सरकारी नौकरी हासिल कर सकते हैं। 

1. एक परफेक्ट स्टडी प्लान के साथ शुरुआत करें : किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है एक सही रणनीति बनाना। इससे पहले कि आप दिल्ली पुलिस परीक्षा की तैयारी शुरू करें, आपको सबसे पहले ये प्लान करना होगा कि किन विषयों को कैसे पढ़ें। जिससे आपको अन्य प्रतियोगियों के मुकाबले अधिक लाभ हो। बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच है। इसलिए, यदि आप इस आयु सीमा के भीतर हैं और आपने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है, तो आप कुशलता से तैयारी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस परीक्षा के सिलेबस को अच्छे से जानना बेहद जरुरी है। साथ ही सिलेबस के विभिन्न विषयों को उचित समय का आबंटन करना चाहिए। कम समय में ज्यादा प्रश्न हल करने का अभ्यास करें। सिर्फ प्लान बनाने नहीं है बल्कि आपको इनका सख्ती से पालन करने की आवश्यकता है ताकि अंत में आप अपनी तैयारी के परिणामों को देख सकें।

2 .विषयों के हिसाब से तैयारी करें : परीक्षा में विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न होते हैं, जिन्हें अलग-अलग तरीके से वेटेज देने की आवश्यकता है।  सबसे पहले आपको यह आकलन करना होगा कि आपका कौन से विषय में कितना तैयारी है। प्रश्नों का विभाजन ऐसा है कि 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न मिलते हैं, जिन्हें आपको हल करने के लिए 1.5 घंटे का समय होगा। इन 100 प्रश्नों में से, 50 प्रश्न आपके GK और करंट अफेयर्स पर, 25 रीजनिंग पर, 15 अंक संख्यात्मक क्षमता (numerical ability) पर और शेष 10 प्रश्न आपके कंप्यूटर फंडामेंटल्स पर आधारित होंगे।

इसलिए, आपका प्रमुख ध्यान GK और करंट अफेयर्स पर होना चाहिए। इसके लिए आपको नियम से रोजाना समाचार पत्रों, लेखों और पत्रिकाओं को पढ़ना होगा। खुद को सामाजिक गतिविधियों से अपडेट रखें। आप टीवी पर समाचार भी देख सकते हैं। पिछले 5 से 6 महीनों में होने वाले घटनाओं को पढ़ें। 

रीजनिंग सेक्शन के लिए आपको रोजाना पहेलियों को हल करने की आवश्यकता है। साथ ही सबसे अधिक पूछे जाने वाले तर्कसंगत प्रश्नों (reasoning questions) को हल करने के ट्रिक्स और टिप्स सीखने की कोशिश करें। विषय से सम्बंधित अवधारणाओं को समझें और फिर स्वयं प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें। यदि प्रश्नों को हल करते समय आप गलत हो जाते हैं, तो विश्लेषण करें कि क्या गलत हुआ। उन गलतियों को सुधारें और पुनः प्रयास करें।

सबसे पहले परीक्षा में गणित की तैयारी के लिए अपने सिलेबस को अच्छी तरह से पढ़ और समझ लें। यहां बेसिक गणित ही शामिल होगा जैसे दशमलव, अंश, सर्किल, अनुपात और समानुपात आदि। इनके अलावा समय और कार्य, अंकगणित, औसत मान, ब्याज, लाभ और हानि जैसे टॉपिक्स होंगे। हालांकि, प्रश्नों थोड़ा कठिन बनाया जा सकता है लेकिन यदि आप कक्षा 9वीं और 10वीं का अच्छे से अध्ययन किया है तो आपको कठिनाई नहीं होगी।

डिजिटलाइजेशन को संभालने के साथ, कंप्यूटर का ज्ञान बहुत महत्वपूर्ण है। आपको MS Word, MS excel, World Wide Web आदि की मूल बातें जानने की जरूरत है। साथ ही आप कंप्यूटर से संबंधित चीजों की जानकारी प्राप्त करने के लिए YouTube वीडियो देख सकते हैं।

3. रोजाना पढ़ाई करें : परीक्षा को पास करने के लिए एक परफेक्ट प्लान के साथ-साथ उसको फॉलो करने की भी जरूरत है। पढ़ने की आदत विकसित करें। आप एडिटोरियल, बिज़नेस नॉलेज, समाचार पत्रों आदि में फीचर स्टोरीज, ओपिनियन पीस जैसी चीजें पढ़ सकते हैं। इससे आपको अपनी अंग्रेजी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।  साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय स्तर और दुनिया भर में होने वाली घटनाओं के बारे में भी जानकारी मिलती रहेगी। कंप्यूटर स्क्रीन पर पढ़ने का अभ्यास करें, ताकि अंतिम परीक्षा में आपको स्क्रीन पर पढ़ना मुश्किल न लगे।

4. अपनी कमजोरियों को पहचानें : परीक्षा की तैयारी में कोई कमी ना रखने के लिए पिछले साल के प्रश्न पत्रों को सॉल्व करने की जरूरत है।  विगत वर्षों के प्रश्न को हल करने से आपका स्पीड भी बढ़िया हो जायेगा। इसके साथ ही तैयारी के वक़्त मॉक टेस्ट लेते रहना चाहिए। इसके अलावा, अपने टाइम मैनेजमेंट पर काम करें। देखें कि आप आवंटित समय के भीतर अपना मॉक टेस्ट पूरा करने में सक्षम हैं या नहीं। यदि नहीं, तो अपने प्रश्न हल करने की गति में सुधार करें।

5. रिवीजन करते रहें : तैयारी को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक रिवीजन करें। अध्ययन करते समय, महत्वपूर्ण विषयों और उन विषयों के नोट्स बनाएं। जो प्रश्न सबसे अधिक बार पूछे जाते हैं उन्हें अच्छे से पढ़ लें। इन विषयों को समय-समय पर रिवीजन करें ताकि आप उन्हें अच्छे से जान सकें। लगातार प्रैक्टिस करना और रिवीजन करते रहना चाहिए। यह आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में आपकी मदद करेंगे। जितना अधिक आप अभ्यास करेंगे, उतनी ही आपकी स्पीड और क्षमता बढ़ेगी। 

6. अपनी शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें : सभी उम्मीदवारों को खुद को फिट और ठीक रखने की जरुरत है। पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक रूप से फिट रहने की आवश्यकता है।  साथ ही यह भी जानना जरुरी कि क्या-क्या करवाया जाता है। 

7. खुद को मोटीवेट करते रहें : उपरोक्त सभी बिंदुओं के अलावा खुद को प्रेरित करते रहने की आवश्यकता है। कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपको लगे कि आप पढ़ाई से ऊब सकते हैं। ऐसे समय में केंद्रित रहें और छोड़ें नहीं। शांत रहें और तैयारी करते रहें।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2020 की पक्की तैयारी करें
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 5846 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके लिए देश के किसी भी राज्य के रहने वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा Safalta.com लेकर आया है दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा के लिए खास कोर्स, जिसमें आप घर पर रहते हुए देश की बेहतरीन फैकल्टी के साथ कर सकते हैं अपनी तैयारी। इस कोर्स में आपको विशेषज्ञों द्वारा तैयार स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे।

तो फिर देर किस बात की, अगर आप भी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे हैं तो जुड़ें Safalta.com के इस खास कोर्स से और सिर्फ आज पाएं यह कोर्स 999 रु. में नहीं तो यह कोर्स कल से 1499 रु. में मिलेगा।
विज्ञापन


इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें - https://bit.ly/3fU9V5h
 

कोर्स से संबंधित सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें

Link: https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfFQimlL8_QN9Cwux9XeXMQSeB2pSGkcxMrzVpEuPZuTw9qTg/viewform

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें