फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET-UG: सीयूईटी-यूजी आवेदन प्रक्रिया शुरू, 15-31 मई तक हाइब्रिड मोड में होगी परीक्षा; 30 जून को आएगा रिजल्ट

Tue, 27 Feb 2024 08:23 PM IST
आदर्श शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी- यूजी) के आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा विदेश के 26 शहरों समेत 380 शहरों के केंद्रों पर 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
CUET PG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी- यूजी) के आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। गौरतलब है कि परीक्षा 15 से 31 मई तक हाइब्रिड मोड में हर दिन दो या तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा के नतीजें 30 जून को घोषित किए जाएगें। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। 
विज्ञापन


स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा विदेश के 26 शहरों समेत 380 शहरों के केंद्रों पर 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई और 26 मार्च को समाप्त होगी। एनटीए ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कई कारकों पर विचार करते हुए निर्णय लिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सीयूईटी (यूजी) 2024 हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) या पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित करने का निर्णय एनटीए का होगा। 

बता दें 13 भाषाओं में (अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, और उर्दू) आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को पिछले संस्करणों के विपरीत अधिकतम छह विषयों को चुनने की अनुमति दी जाएगी, जब वे अधिकतम 10 विषयों में उपस्थित हो सकते थे। अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवारों की संख्या और विषय विकल्पों के आधार पर परीक्षा कई दिनों में दो या तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें