फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG Admit Card 2023: 18 जून की परीक्षा के लिए सीयूईटी यूजी प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 16 Jun 2023 04:13 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 18 जून को होने वाली परीक्षा के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है।
विज्ञापन
CUET UG 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 18 जून 2023 को होने वाली परीक्षा के लिए CUET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 18 जून की परीक्षा में शामिल होंगे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र पर उन विषयों की जांच करें जिनके लिए वे शामिल हो रहे हैं। आवेदन में एक माध्यम के रूप में चयनित लेकिन वर्तमान में शामिल नहीं होने वाले विषयों के लिए प्रवेश पत्र बाद में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि 18 जून 2023 को उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को वेबसाइट cuet.samarth.ac.in/ से सीयूईटी (यूजी) - 2023 (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) का अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना आवश्यक है। उम्मीदवार प्रवेश-पत्र में निहित निर्देशों के साथ-साथ सूचना बुलेटिन के निर्देशों का भी पालन करें। 
 

CUET UG Admit Card 2023: कैसे करें डाउनलोड?

  1. CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर लॉग ऑन करें।
  2. होम पेज पर CUET UG 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न पत्र में उल्लेखित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in का संदर्भ लेना चाहिए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें