फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2024: कब शुरू होगा सीयूईटी यूजी के लिए पंजीकरण, जानें कब होगी परीक्षा? यहां पढ़ें सभी डिटेल

Mon, 19 Feb 2024 04:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2024: एनटीए ने सीयूईटी 2024 के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की है। छात्र पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने का इंतजाक कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी।
विज्ञापन
CUET UG 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2024: बहुत सारे छात्र सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि सीयूईटी आवेदन  फॉर्म 28 फरवरी को जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी तक  CUET UG 2024 पंजीकरण तिथि की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन


इससे पहले यह दावा किया गया था कि सीयूईटी पंजीकरण 19 फरवरी से शुरू होगा, जिसे बाद में 28 फरवरी के लिए टाल दिया गया। सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अपडेट और घोषणाओं के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in देख सकते हैं।

इस महीने होगी परीक्षा

एनटीए ने सीयूईटी 2024 के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की है। नई अधिसूचना में कहा गया है कि सीयूईटी यूजी 15 मई से 31 मई, 2024 तक कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।

13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी परीक्षा

यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, असमिया, उड़िया, पंजाबी, मराठी, गुजराती, मलयालम, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

सीयूईटी परिक्षा देने वाले उम्मीदवारों में , सामान्य वर्ग के लिए  कक्षा 12 की परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक और एससी/एसटी वर्ग के लिए 45% अंक प्राप्त होने चाहिए। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने पर आपको सबसे पहले यहां अपडेट किया जाएगा। किसी भी ताजा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें