फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2022: चार अगस्त से शुरू होगा सीयूईटी यूजी का दूसरा चरण, पढ़ें अहम टिप्स

Mon, 01 Aug 2022 12:02 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2022 Phase 2 Exam: सीयूईटी यूजी 2022 के दूसरे चरण में विशेषकर वे छात्र भाग लेंगे, जिन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान या जीव विज्ञान विषयों का विकल्प चुना है।  
विज्ञापन
सीयूईटी: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2022 Phase 2 Exam: अंडर ग्रेजुएट पाठयक्रमों में दाखिले के लिए पहली बार आयोजित किए जा रहे कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) के दूसरे चरण की परीक्षाएं 04 अगस्त से 20 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी 2022 के दूसरे चरण में विशेषकर वे छात्र भाग लेंगे, जिन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान या जीव विज्ञान विषयों का विकल्प चुना है। क्योंकि पहले चरण की परीक्षा के दौरान सीयूईटी यूजी की परीक्षा नीट और जेईई जैसी बड़ी प्रवेश - परीक्षाओं से टकरा रही थी।  

विज्ञापन

CUET UG 2022 के लिए छोटे नोट्स से करें तैयारी

CUET इस साल पहली बार आयोजित किया जा रहा है। छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा अधिसूचित पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी होनी चाहिए। वे इसके आधार पर अपनी तैयारी और छोटे नोट्स को बना सकते हैं।परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अंतिम समय का प्रबंधन और सदुपयोग बहुत महत्वपूर्ण है। निर्धारित समय के भीतर सभी वर्गों को हल करने के लिए रणनीति तैयार करें।

 

अधिक से अधिक मॉक टेस्ट हल करना फायदेमंद

सीयूईटी यूजी के उम्मीदवारों को सभी वर्गों के विषयों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्हें अभी किसी नए विषय की तैयारी करने से बचें। अब तक आपने जो पढ़ा है, उसे रिवाइज करने में ज्यादा से ज्यादा समय लगाएं। मॉक टेस्ट या सैंपल पेपर के माध्यम से अभ्यास करें। छात्रों को रिवीजन के साथ अधिक से अधिक मॉक टेस्ट हल करने का प्रयास करना चाहिए।
 

खुद पर विश्वास रखना जरूरी

सीयूईटी के प्रश्न-पत्रों को हल करने का तरीका भी बहुत मायने रखता है। मॉक टेस्ट की मदद से एक उम्मीदवार पेपर पैटर्न से परिचित हो जाता है और उसके अनुसार तैयारी करता है। प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को खुद पर विश्वास होना चाहिए।
 
विज्ञापन

CUET UG 13 भाषाओं में होगी प्रवेश परीक्षा 

एनटीए की ओर से सीयूईटी प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं- असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में दी जाती है। सीयूईटी परीक्षा के पेपर को तीन सेक्शन में विभाजित किया जाएगा। परीक्षा दो स्लॉट में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवार अधिकतम नौ परीक्षा विषय ले सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें