विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने गुरुवार, 19 मई को बड़ी घोषणा की है। यूजीसी ने पीजी दाखिलों के लिए इसी सत्र से सीयूईटी लागू करने का फैसला किया है। पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहले (Common University Entrance Test) के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन विंडो भी गुरुवार, 19 मई से ही शुरू हो रही है।
वहीं, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट जुलाई के आखिरी हफ्ते में होगा। यह घोषणा गुरुवार को यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने की है। पहले पीजी दाखिलों के लिए सीयूईटी का आयोजन 2023 के शैक्षणिक सत्र से किया जाना था।