CUET PG 2022 Marking Scheme: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2022 एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट - cuet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कैप्चा जैसे विवरणों का उपयोग करके अपना सीयूईटी पीजी एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
सीयूईटी पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा के प्रश्न-पत्र में, प्रत्येक प्रश्न के चार (4) अंक होंगे।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवार को चार (+4) अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत आंसर के लिए, कुल स्कोर से एक अंक (-1) काटा जाएगा।
यदि उम्मीदवार द्वारा कोई प्रश्न अनुत्तरित रहता है या छोड़ दिया जाता है, तो कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
इसके अलावा, सीयूईटी पीजी की उत्तर कुंजी को चुनौती देने के समय, यदि उत्तर कुंजी में एक से अधिक सही विकल्प या परिवर्तन होते हैं, तो केवल उन उम्मीदवारों को अंक दिए जाएंगे, जिन्होंने संशोधित उत्तर कुंजी के अनुसार इसे सही ढंग से करने का प्रयास किया है।
हालांकि, यदि किसी तकनीकी त्रुटि के कारण कोई प्रश्न छूट जाता है, तो सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए जाएंगे, भले ही उन्होंने इसे सॉल्व करने का प्रयास किया हो अथवा नहीं।