CUET PG Admit Card 2022: 01 सितंबर से जारी है परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET PG की शुरुआत 01 सितंबर, 2022 से शुरू कर दी गई है। 01, 02 , 03 और 04 सिंतंबर, 2022 को होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र पहले ही जारी किया जा चुका है।
CUET PG Admit Card 2022: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
CUET PG Admit Card 2022: इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र और इससे जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। बिना इसके उम्मीदवारो को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के दौरान सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CUET PG 2022 के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।