केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए तारीखों का ऐलान तो कर दिया है लेकिन उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए अभी तक कोई सूचना नहीं आई है। गौरतलब है कि UPTET का आयोजन उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) द्वारा साल में एक बार किया जाता है। UPTET के आयोजन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी काफी चिंतित हैं क्योंकि UPTET 2020 भी अभी तक आयोजित नहीं हुई है। अगर आप भी इन शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तरीके से पढ़ाई करने के लिए आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं। इन ई-बुक्स को आप यहाँ से Exam Preparation FREE E Books - Subscribe Now प्राप्त कर सकते हैं।
इन बदलावों के साथ CTET के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू
CTET 2021 में कुछ बदलाव करते हुए इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और यह 19 अक्टूबर तक चलेगी। गौरतलब है कि 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाली CTET पहली बार ऑनलाइन मोड में होगी। साथ ही CBSE ने इस बार परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। CBSE के मुताबिक CTET 2021 में नई शिक्षा नीति के अनुसार तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा इसकी डिग्री को भी अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दी गई है।
क्या UPTET में भी होंगे ये बदलाव
CTET में बदलाव होने के बाद UPTET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कही इसमें भी बदलाव तो नहीं हुआ है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की गई है, इसलिए इस बात की कम ही उम्मीद है कि यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी या इसमें नए पैटर्न पर प्रश्न पूछे जाएंगे। लेकिन, इसकी डिग्री को CTET डिग्री की तरह पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है।