अभ्यर्थियों को CBSE ने दी है ये खास सुविधा :
CTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को CBSE ने एक खास सुविधा दी है। दरअसल इस बार यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जानी है और ऐसा पहली बार होने वाला है कि यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। ऐसी स्थिति में यह संभव है कि कई अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने में सहज ना हो पाए। ऐसे ही अभ्यर्थियों की सहायता के लिए CBSE ने मॉक टेस्ट लिंक और अभ्यास केन्द्रों की सूची जारी की है। CBSE द्वारा बनाए गए इन अभ्यास केंद्रों में जाकर अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में परीक्षा देने का अभ्यास कर सकते हैं।
आगे पढ़ें: CBSE ने जारी किया मॉक टेस्ट का लिंक, यहाँ देखें
देश में बनाए गए हैं 356 अभ्यास केंद्र :
अभ्यर्थितो की सहायता के लिए ये अभ्यास केंद्र पूरे देश में बनाए गए हैं। CBSE ने CTET 2021 के लिए कुल 356 परीक्षा अभ्यास केंद्र तय किए हैं जिनमें से 39 उत्तर प्रदेश में स्थित हैं। अभ्यर्थी इन परीक्षा अभ्यास केंद्रों की पूरी जानकारी CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी ऑनलाइन मॉक टेस्ट का भी अभ्यास कर सकते हैं। इससे संबंधित जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, SSC MTS, UP लेखपाल या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड कर के भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।