फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET July 2024: सीटीईटी परीक्षा के लिए आज बंद होने जा रही है आवेदन सुधार विंडो, यहां से करें फोर्म में बदलाव

Fri, 12 Apr 2024 10:28 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET July 2024: सीबीएसई आज केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2024 या सीटीईटी जुलाई 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद करने जा रहा है। जो उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE CTET July 2024, सीटीईटी 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

CTET July 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज, 12 अप्रैल को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2024 या सीटीईटी जुलाई 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा। जो उम्मीदवार पहले ही अपना आवेदन जमा कर चुके हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। 

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपने फॉर्म में करेक्शन नहीं किया है जो आज ही करेक्शन विडों पर जाकर अपनी गलती सुधार लें वरना फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को पूरे देश के 136 शहरों में बीस भाषाओं में किया जाएगा।

CTET July 2024: किन विवरणों मे कर सकते हैं बदलाव 
  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • लिंग
  • राष्ट्रीयता
  • रोजगार की स्थिति
  • जन्म तिथि
  • श्रेणी दिव्यांग श्रेणी
  • पता
  • मोबाइल नंबर
  • पेपर II के लिए चुना गया विषय
  • शैक्षिक विवरण
  • परीक्षा केंद्र के लिए विकल्प भाषा-I और/या II
  • चुना गए संस्थान का नाम
विज्ञापन

CTET July 2024: कैसे करें आवेदन पत्र में बदलाव 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएंगे। 
  • उसके बाद सीटीईटी जुलाई 2024 आवेदन सुधार लिंक पर क्लिक करें। 
  • लॉग इन करें और आवश्यक परिवर्तन करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद डाउनलोड करें।
  • उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए फोर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें