फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE CTET Result: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड; जानिए कैसे मिलेगी मार्कशीट

Fri, 16 Feb 2024 10:53 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE CTET Result 2024 Out: सीबीएसई ने सीटेट जनवरी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE CTET Result 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE CTET January Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जनवरी (CBSE CTET 2024) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 18वीं सीटीईटी परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की गई थी और अनंतिम उत्तर कुंजी 7 फरवरी, 2024 को जारी की गई थी। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों के स्कोर (CBSE CTET Scorecard) आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिसे रोल नंबर की मदद से देखा जा सकता है। अंक पत्र, पास प्रमाणपत्र बाद में डिजीलॉकर के माध्यम से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर की अच्छे से जांच कर लें और उसे चालू रखें, क्योंकि बोर्ड ने कहा था कि डिजीलॉकर खातों के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल वहां साझा किए जाएंगे।

इतने लोगों ने दी परीक्षा

परीक्षा के लिए कुल 26,93526 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से लगभग 84 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 9,58,193 पेपर 1 (कक्षा 1-5) के लिए थे और 17,35,333 पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए थे।

डिजीलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट, CBSE CTET Marksheet On DigiLocker

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) जनवरी 2024 की अंकतालिकाएं और प्रमाणपत्र डिजीलॉकर के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। बोर्ड ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के डिजीलॉकर खाते बनाए जाएंगे और उन्हें सीबीएसई के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट, CBSE CTET January Result 2024 Download

  • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • CTET जनवरी 2024 परीक्षा परिणाम जांचने के लिए लिंक खोलें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें - आवेदन संख्या और जन्म तिथि।
  • CTET जनवरी 2024 परीक्षा परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें