फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Exam 2024 : सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं आज से, अच्छी तरह समझ लें ये जरूरी दिशा-निर्देश

Thu, 15 Feb 2024 03:30 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board Exam Day Guidlines: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाएं कल, 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है। परीक्षा के लिए निकलने से पहले छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों को अच्छे से समझ लेना चाहिए, ताकि परीक्षा के समय कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Exams Guidlines : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई कक्षा 12 के छात्र पहले दिन उद्यमिता, कोकबोरोक, पूंजी बाजार संचालन और शारीरिक गतिविधि प्रशिक्षक परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। वहीं, कक्षा 10 के छात्र पहले दिन चित्रकला में गुरुंग, राय, तमांग और शेरपा की परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


छात्रों को सीबीएसई प्रवेश पत्र परीक्षा हॉल में ले जाना होगा, क्योंकि इसके बिना किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

फर्जी खबरों पर न दें ध्यान

सीबीएसई बोर्ड ने अभिभावकों और छात्रों को पेपर लीक के संबंध में फर्जी सूचनाओं और असत्यापित खबरों के प्रति भी सचेत किया है। छात्रों को सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी फर्जी खबरों या प्रश्नपत्रों के वीडियो/फोटो पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

CBSE Board Exam Timing: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा समय

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, कुछ परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

CBSE Class 10, 12 Exam Day Instructions: महत्वपूर्ण गाइडलाइन्स

बोर्ड ने परीक्षा के दिन छात्रों द्वारा पालन किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। नीचे कुछ मुख्य दिशानिर्देश दिए हैं:
  • छात्रों को परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • सीबीएसई एडमिट कार्ड के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें।
  • परीक्षा कक्ष में सामान साझा करने की अनुमति नहीं है, इसलिए अपनी स्टेशनरी लेकर आएं।
  • परीक्षा हॉल में कोई भी अनधिकृत सामग्री न लाएं।
  • परीक्षा हॉल में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या किसी अनुचित साधन का उपयोग करने से पहले छात्रों को यह समझ लेना चाहिए कि बोर्ड को कभी भी उनकी परीक्षा रद्द करने का अधिकार है, इसलिए ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें