शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी लंबे से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी करने के पात्र हो जाते हैं।
CBSE द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, CTET 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होकर 19 अक्तूबर तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे
CTET - पेपर 1 टीचिंग चैंपियन बैच की सहायता ले सकते हैं।
इस तारीख को होगा CTET का आयोजन
CBSE ने CTET 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही इसके आयोजन की तारीखों का भी एलान कर दिया है। CTET 2021 का आयोजन 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 के बीच पूरे देश में किया जाएगा। गौरतलब है कि पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
किस पैटर्न पर होगी परीक्षा
CTET में दो पेपर का आयोजन होगा और प्रत्येक पेपर से 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन पेपर्स को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का समय मिलेगा। गौरतलब है कि कक्षा 01 से कक्षा 05वीं तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर-1 तथा कक्षा 06 से कक्षा 08वीं तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर-2 देना होता है।
किन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न
CTET 2021 के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, इसमें अब नई शिक्षा नीति के मुताबिक तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक CTET पेपर-1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर-2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।
कैसे करें तैयारी
इस परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे CTET पेपर-1 टीचिंग चैंपियन बैच की सहायता ले सकते हैं। इस बैच में आपको 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ प्रतिदिन तीन घंटे की कक्षाएं, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति और वीकली टेस्ट जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। आप इस बैच से
सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही CTET पेपर-2 की तैयारी के लिए चलाए जा रहे बैच की भी सहायता ले सकते हैं।