अगर आप केन्द्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 का एग्जाम देना चाहते हैं, तो बता दें कि इस परीक्षा में बैठने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत 20 सितंबर, 2021 से की जा चुकी है। इस पात्रता परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2021 रखी गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेन्डरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा केन्द्रीय पात्रता परीक्षा के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक यह एग्जाम अब ऑनलाइन मोड में कराया जाएगा, जबकि इससे पहले यह परीक्षा पेपर-पेन मोड में आयोजित की जाती थी। इस पात्रता परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी पाने के लिए अभ्यर्थी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा CTET एग्जाम की पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे।
का लाभ भी उठा सकते हैं। इस फ्री कोर्स से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
ऐसे करें फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप भी सीटेट की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे सभी अभ्यर्थी आज ही सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। जहां इस एग्जाम की बेहतर तैयारी कराए जाने के लिए एक्सपर्ट द्वारा डिजाइन किए गए फ्री मॉक टेस्ट, फ्री ई-बुक आदि उपलब्ध हैं।