CTET 2024 Exam Date: 21 जनवरी को होगी परीक्षा
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 21 जनवरी को देश भर के 135 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसका परिणाम संभवतः फरवरी में आएगा। परीक्षा 20 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
CTET 2024 Application Fee: पंजीकरण शुल्क
सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1,000 रुपये और दो पेपरों के लिए 1,200 रुपये का आवदेन शुल्क जमा करनो होगा, जबकि एससी, एसटी और अलग-अलग विकलांग व्यक्तियों के लिए, पंजीकरण शुल्क एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये है।
CTET 2024: परीक्षा का प्रकार
परीक्षा में दो पेपर होते हैं - पेपर I कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए है, जबकि पेपर II कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए है। CTET 2024 टेस्ट पेपर में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।