देशभर में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) बेहद ही ज्यादा लोकप्रिय है। इस परीक्षा की लोकप्रियता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए हर बार तकरीबन 30 से 35 लाख अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इस परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है और CTET 2022 के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल CBSE द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक CTET के 16वें संस्करण यानी CTET 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। अगर आप भी इस केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे खास CTET Ebook Course - Download Now की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में सीटेट की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
CBSE ने CTET 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 में करने का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इसके लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। CTET 2022 के लिए अभी तक नोटिफिकेशन न होने की वजह से अभ्यर्थियों को यह चिंता सताने लगी है कि कहीं इसके आयोजन में विलंब ना हो जाए। गौरतलब है कि पिछली बार भी CTET का आयोजन दिसंबर 2021 में किया गया था, लेकिन इसके लिए 20 सितंबर 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। वहीं CTET 2022 के लिए अभी तक कोई अपडेट नहीं सामने आया है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर जरूर सामने आ रही है कि अगले CTET का आयोजन अपने तय समय पर ही हो सकता है और इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित होने वाली CTET के पिछली परीक्षा के समय से इसमें कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हुए है। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा की डिग्री को जिंदगी भर के लिए मान्य करने के बाद CTET सर्टिफिकेट की वैधता अब लाइफटाइम रहेगी। ऐसे में इस परीक्षा में एक बार सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को पूरी जिंदगी शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि इससे पहले CTET की डिग्री सिर्फ 7 साल के लिए मान्य होती थी।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, UPSSSC PET, NDA/NA, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।