फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2021 Result: सीबीएसई सीटेट दिसंबर 2021 का रिजल्ट जारी, साढ़े छह लाख उम्मीदवार क्वालीफाई, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Wed, 09 Mar 2022 08:24 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET 2021 Result: CTET 2021 के परिणाम डिजिलॉकर एप पर भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम और सर्टिफिकेट डिजीटल रूप में इस एप से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
CTET 2021 Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CTET 2021 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार, 09 मार्च, 2022 को सीटेट दिसंबर 2021 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। रिजल्ट अधिसूचना के अनुसार, सीटेट 2021 की परीक्षा के पेपर-1 में 14 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने और पेपर-2 में 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था।

विज्ञापन

इनमें से करीब साढ़े छह लाख उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। पेपर-1 में 4,45,467 उम्मीदवार और पेपर-2 में 2,20,069 उम्मीदवार क्वालीफाई घोषित किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करना होगा।  

सीटेट रिजल्ट संबंधी खबर अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां results.amarujala.com पर क्लिक करें। 

विज्ञापन

CTET 2021 Result: डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं परिणाम

CTET 2021 के परिणाम डिजिलॉकर एप पर भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम और सर्टिफिकेट डिजीटल रूप में इस एप से डाउनलोड कर सकते हैं। 


 

CTET 2021 Result: आजीवन रहेगी मान्यता

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कुछ ही समय पहले यह जानकारी जारी की थी कि अब सीटेट सर्टिफिकेट की मान्यता आजीवन रहेगी। इससे पहले सर्टिफिकेट की मान्यता सात साल तक के लिए हुआ करती थी। 

CTET 2021 Result: दिसंबर-जनवरी में हुई थी परीक्षाएं

सीटेट दिसंबर परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से लेकर 21 जनवरी, 2022 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइनो मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी समेत कुल 20 भाषाओं में आयोजित की गई थी। सीबीएसई की ओर से सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। 

यह भी पढ़ें : CTET Result: सीटेट स्कोरकार्ड और सर्टिफिकेट में नहीं हो सकेगी छेड़खानी, सीबीएसई ऐसे रखेगा सुरक्षित

CTET 2021 Result: शिक्षक भर्ती के लिए मिलेगी पात्रता

जिन उम्मीदवारों ने सीटेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने की पात्रता मिल गई हैं। 
विज्ञापन

CTET 2021 Result: CTET 2021 Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?


उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CTET Dec 2021 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसै अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग कर के लॉगिन करें।

5. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें