CSIR UGC NET Final Answer Key OUT: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2022 और जून 2023 के लिए सीएसआईआर नेट की अंतिम उत्तर कुंजी 2023 सोमवार 17 जुलाई 2023 को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- csirnet.nta.nic से सीएसआईआर यूजीसी नेट की अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर 'अंतिम उत्तर कुंजी' लिंक पर क्लिक करें।
सीएसआईआर नेट अंतिम उत्तर कुंजी 2023 पीडीएफ देखें।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।