16 फरवरी से शुरू होगी सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी और तीन घंटे तक चलेगी। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे और यह अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होंगे।
CSIR UGC NET: विषय सूची
सीएसआईआर नेट परीक्षा केवल पांच विषयों के लिए आयोजित की जाती है:
- रसायन विज्ञान (Chemical Sciences)
- पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान (Earth, Atmospheric, Ocean, and Planetary Sciences)
- जीवन विज्ञान (Life Sciences)
- गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences)
- भौतिक विज्ञान (Physical Sciences)
आवेदन शुल्क
सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा के आवेदन हेतु सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,150 रुपये है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्ति (PWD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 325 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
पात्रता मानदंड
- शैक्षिक योग्यताः अभ्यर्थियों के पास बीटेक, बीई, बीफार्मा, एमबीबीएसबीएस (चार वर्ष) या इंटीग्रेटेड बीएस- एमएस, एमएससी की डिग्री होनी आवश्यक है, जिसमें सामान्य (यूआर, सामान्य-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी) के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक (एससी, एसटी, तृतीय लिंग और पीडब्ल्यूडी के लिए 50 प्रतिशत) हों।
- आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, लेक्चरशिप (एलएस) या असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।