SSC MTS Result 2024: एसएससी एमटीएस और हवलदार पद के लिए कब जारी होगा रिजल्ट? कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही एसएससी एमटीएस और हवलदार पद के लिए परिणाम घोषित करेगा आयोग ने 30 सितंबर से 14 नवंबर तक एमटीएस टियर-1 के लिए लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी इस भर्ती अभियान के तहत 6144 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) और 3439 हवलदार के पद भरे जाएंगे अनंतिम उत्तर कुंजी 29 नवंबर को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2024 तक थी एसएससी एमटीएस परिणाम 2024 रिलीज की तारीख के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एससी एमटीएस परिणाम 2024 जनवरी के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा एसएससी एमटीएस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹18,000 से ₹22,000 मासिक वेतन मिलेगा dsfd