पिछले नियम क्या थे?
पहले, जो छात्र 30-सप्ताह की PGDip पूरी कर लेते थे और फिर सीधे मास्टर प्रोग्राम में दाखिला ले लेते थे, वे PSWV के लिए पात्र नहीं थे। पात्रता के लिए मास्टर प्रोग्राम में 30 सप्ताह का पूर्णकालिक अध्ययन आवश्यक था।
वीजा पात्रता के प्रमुख बिंदु
- छात्र का डिग्री न्यूजीलैंड की मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।
- डिग्री पूर्णकालिक अध्ययन के माध्यम से पूरी होनी चाहिए।
- वीजा आवेदन स्टूडेंट वीजा समाप्त होने के 12 महीने के भीतर होना चाहिए।
- यदि छात्र की कोई डिग्री PSWV के लिए योग्य नहीं है, तो वह पिछली डिग्री के आधार पर भी आवेदन कर सकता है।
- तीन वर्षीय PSWV के लिए, छात्रों को मास्टर प्रोग्राम में कम से कम 30 सप्ताह का पूर्णकालिक अध्ययन पूरा करना होगा।