फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR NET 2021 Admit Card: सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Thu, 27 Jan 2022 07:23 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET) की 29 जनवरी, 2022 से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्र एनटीए पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
CSIR NET 2021 Admit Card - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएसआईआर यानी काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2021 के प्रवेश-पत्र गुरुवार, 27 जनवरी, 2022 को सभी उम्मीदवारों के लिए जारी हो गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET) की 29 जनवरी, 2022 से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्र एनटीए पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। सीएसआईआर की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - csirnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

परीक्षाएं 29 जनवरी से 17 फरवरी तक होंगी

एनटीए की ओर से जारी सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 के एडमिट कार्ड 29 जनवरी से 17 फरवरी, 2022 तक होने वाली परीक्षाओं के लिए हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ये परीक्षाएं जून 2021 सत्र के लिए आयोजित की जा रही हैं, जिन्हें पहले कोविड-19 महामारी के कारण टाल दिया गया था। जून 2021 सत्र के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी, इसलिए इन्हें तैयार रखें। उम्मीदवार आसानी से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें CSIR UGC NET 2021 प्रवेश-पत्र

  1. उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर स्थित सीएसआईआर नेट के पेज- csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर, 'संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. उम्मीदवार लॉग इन करने के लिए अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पासवर्ड आदि सबमिट करें।
  4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे अच्छे से जांच लें।
  5. भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट आउट को सहेज कर रख लें।
 

 

विज्ञापन

लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जब तक लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है, तब तक ही वे सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसलिए, उम्मीदवारों को परीक्षा के ऐन वक्त के बजाय से समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए। अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें