फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR UGC NET 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 06 Jan 2024 07:13 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR UGC NET 2023 Answer Key: सीएसआईआर यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीएसआईआर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR UGC NET Answer Key 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त केंद्रीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR UGC NE) दिसंबर 2023  परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

CSIR UGC NET परीक्षा विवरण

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 26, 27 और 28 दिसंबर को संयुक्त केंद्रीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट, दिसंबर, 2023) आयोजित की थी।

CSIR UGC NET 176 शहरों में हुई थी परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 176 शहरों में स्थित 356 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 2,19,146 उम्मीदवार उपस्थित हुए। सीएसआईआर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी के साथ, एनटीए ने प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी अपलोड किया है।

आपत्ति दर्ज कराने का मौका

एनटीएने सीएसआईआर यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी से जो उम्मीदवार संतुष्ट नहीं हैं वे इसे चुनौती दे सकते हैं। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 08 जनवरी 2024 तक है। उम्मीदवारों को चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसी शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

CSIR UGC NET क्या है?

जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और लेक्चरशिप (एलएस) या सहायक प्रोफेसर के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें