फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR NET 2021: एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द जारी करेगा, यहां देखें डिटेल

Tue, 25 Jan 2022 10:09 AM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीएसआईआर (एनईटी) 2021 परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी होने संभावना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
CSIR NET 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनईटी) 2021 परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी होने संभावना है। रिपोर्टों के अनुसार इसके प्रवेश पत्र इसी हफ्ते 29 जनवरी, 2022 को जारी होने की संभावना है। इसकी प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान जैसे विषयों के लिए सीएसआईआर नेट 2021 जून परीक्षा की शहर सूचना पर्चियां जारी की गई हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के तहत परीक्षा शहर सूचना पर्ची को डाउनलोज कर सकते हैं। उम्मीदवारों की परीक्षा 17 फरवरी, 2022 को समाप्त होगी। उम्मीदवार नए अपडेट जानने के लिए वेबसाइट को देखते रहें। 

CSIR NET 2021 की परीक्षा इन तिथियों पर होगी 

एनटीए द्वारा संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 की कुछ विषयों की परीक्षा 29 जनवरी, 5 फरवरी और 6 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। देश के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), लेक्चररशिप की योग्यता को निर्धारित करने के लिए इस परीक्षा का आयोजन होता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड के तहत इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

CSIR NET 2021 के परीक्षा शहर सूचना पर्ची को ऐसे करें डाउनलोड 

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर उपलब्ध संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट-2021: अग्रिम शहर सूचना के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब उम्मीदवार लॉग इन करने के लिए अपने आवेदन अंक और पासवर्ड को दर्ज करें। 
  • दिए गए सुरक्षा कोड को लिखकर अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
  • अब सीएसआईआर नेट जून 2021 परीक्षा की शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार पर्ची की प्रति को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें