CSIR UGC NET December Exam Date: 18 दिसंबर को होगी परीक्षा
दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की नियुक्ति और देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एनटीए ने बताया कि कई उम्मीदवारों के अनुरोध पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला किया गया है।
CSIR NET December Exam Pattern: सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा पैटर्न
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी
- सुबह की शिफ्ट: 9 बजे से 12 बजे तक
- दोपहर की शिफ्ट: 3 बजे से 6 बजे तक
परीक्षा पांच विषयों के लिए होगी- रासायनिक विज्ञान, पृथ्वी एवं ग्रह विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान।
ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क भुगतान शामिल है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरण-दर-चरण निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर प्रदर्शित CSIR UGC NET आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण प्रदान करके पंजीकरण करें।
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- पूरा फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें।