फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET February 2026: सीटेट परीक्षा की तिथि जारी, फरवरी में होगा आयोजन; जल्द शुरू होगा पंजीकरण, देखें नोटिस

Fri, 24 Oct 2025 06:42 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET Exam Date OUT: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटेट परीक्षा के 21वें संस्करण की तिथि का एलान कर दिया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का 21वां संस्करण 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
CTET February 2026 - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE CTET Exam: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बहुप्रतीक्षित सीटेट परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का 21वां संस्करण 8 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 132 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित होगी। परीक्षा में पेपर-1 और पेपर-2 दोनों शामिल होंगे।

विज्ञापन


सीटेट फरवरी 2026 की परीक्षा के लिए अधिसूचना या विस्तृत सूचना बुलेटिन जल्द ही उपलब्ध होगा, जिसमें पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा केंद्र और महत्वपूर्ण तिथियां शामिल होंगी। उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर सकेंगे। अधिसूचना के साथ ही आवेदन पत्र भी जारी किया जाएगा।

सीबीएसई आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के साथ ही पंजीकरण लिंक सक्रिय कर देगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले सीटीईटी पंजीकरण कराना होगा। आवेदन पत्र परीक्षा शुल्क एवं दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे।

विज्ञापन

परीक्षा से संबंधित मुख्य जानकारी

  • सीटीईटी 2026 का आयोजन 8 फरवरी 2026 (रविवार) को किया जाएगा।
  • परीक्षा दो पेपरों पेपर-1 और पेपर-2 में होगी।
  • 132 शहरों में 20 भाषाओं में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
  • विस्तृत सूचना बुलेटिन में परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषाएं, पात्रता मापदंड, शुल्क, परीक्षा केंद्र व परीक्षा तिथि का विवरण होगा, जो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
विज्ञापन

दिसंबर की जगह फरवरी में होगी परीक्षा

सीटेट (CTET) यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा है। सीटेट परीक्षा का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की न्यूनतम योग्यता तय करना है, जिससे सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) स्तर पर बेहतर शिक्षक चयनित किए जा सकें। परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है। 

यह सामान्यतः जुलाई और दिसंबर महीने में होती है। नोटिस के मुताबिक इस बार परीक्षा दिसंबर नहीं, बल्कि फरवरी में आयोजित की जा रही है। सीबीएसई की ओर से इस बदलाव का कारण अभी तक नहीं बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें