फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकेजिंग में कैरियर की कितनी संभावना है?

Sat, 06 Sep 2014 09:43 AM IST
एजुकेशन डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकेजिंग से संबंधित कुछ संस्थानों के नाम बताएं। इसमें कैरियर की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दें।  
विज्ञापन

अवंतिका सिंह

उत्तर - ऐसे कई संस्थान हैं, जहां पैकेजिंग से संबंधित कोर्स उपलब्ध हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग, दिल्ली व अन्य केंद्र (www.iip-in.com) के अलावा एसआईईएस-स्कूल ऑफ पैकेजिंग, नवी मुंबई (www.siessopptc.net) में भी इससे संबंधित पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। कैरियर के नए ट्रेंड्स में पैकेजिंग का भी नाम लिया जा सकता है। तकनीकी जानकारी और क्रिएटिविटी से तालमेल बिठाकर आप इस क्षेत्र में खुद को स्थापित कर सकते हैं।

बात चाहे उत्पादों की गुणवत्ता को बनाए रखने की हो या लुभावने पैकेट से ग्राहकों को आकर्षित करने की, बेहतर पैकेजिंग आज कारोबार के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण हो गई है। चॉकलेट से लेकर तेल तक, उत्पाद चाहे कुछ भी हों, उनकी पैकेजिंग पर खास ध्यान रखना कंपनियों की अनिवार्यता बन चुकी है। विभिन्न अवसरों पर गिफ्ट लेने-देनें के चलन से इस सेक्टर को और बढ़ावा मिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण पैकेजिंग प्रोफेशनल्स की मांग में भी इजाफा हुआ है। कंपनियों में इसके लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति होती है और प्रतिवर्ष एक खास बजट भी इस मद के लिए निर्धारित किया जाता है। कुछ कंपनियां तो सिर्फ पैकेजिंग का ही काम करती हैं। किसी भी संकाय के विद्यार्थी इस क्षेत्र में कदम बढ़ा सकते हैं। इससे संबंधित कोर्स करके इस क्षेत्र की बारीकियों से रूबरू हुआ जा सकता है। इस फील्ड में जॉब के अवसर तो हैं ही, साथ ही स्वरोजगार के दृष्टिकोण से भी यह काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें