फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बैंक में नौकरी कैसे पाई जाएगी?

Sat, 06 Sep 2014 09:39 AM IST
एजुकेशन डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में कैसे एंट्री पाई जा सकती है? इसमें रोजगार के किस तरह के अवसर उपलब्ध हैं?
विज्ञापन

विवेक शर्मा
उत्तर - निजी क्षेत्र के बैंकों के अलावा विभिन्न सहकारी बैंकों में प्रोफेशनल्स की जरूरत बनी रहती है। निजी क्षेत्र के बैंकों से संबंधित रिक्तियां समय-समय पर निकलती रहती हैं। कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से भी इन बैंकों में नियुक्तियां होती हैं।

सामान्य पीओ के अलावा अन्य विशषज्ञों, जैसे एमबीए, सीए, आईटी एक्सपर्ट आदि की मांग भी इन बैंकों में होती है। वैसे तो किसी भी संकाय के अभ्यर्थी इसमें अपना कैरियर बना सकते हैं,पर कॉमर्स और अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ना थोड़ा सुविधाजनक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न संस्थानों में बैंकिंग सेक्टर से संबंधित कोर्स भी उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से प्राइवेट बैंकों में प्रवेश की राह आसान बनाई जा सकती है। निजी क्षेत्र के बैंकों में हो रहे विस्तार के कारण आनेवाले समय में भी मौके बड़ी संख्या में उपलब्ध होते रहेंगे।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें