इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) में जुलाई सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। कोर्सेज में ऑनलाइन दाखिला लिया जा सकता है। दाखिले की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि इग्नू में उपलब्ध 200 से अधिक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। यह पाठ्यक्रम दूरस्थ माध्यम से संचालित होंगे। इनमें मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शामिल है।
इसकेअलावा 16 पाठ्यक्रम ऑनलाइन संचालित किए जाएंगे। इनमें मास्टर ऑफ आट्र्स(हिंदी), मास्टर ऑफ आट्र्स इन गांधी एंड पीस स्टडीज, मास्टर ऑफ आट्र्स(ट्रांसलेशन स्टडीज), बैचलर ऑफ टूरिज्म, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंर्फोमेशन साइंसेज, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गांधी एंड पीस स्टडीज, पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिंफिकेट इन गांधी एंड पीस स्टडीज, पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन एग्रीकल्चर पॉलिसी, डिप्लोमा इन टूरिज्म स्टडीज, सर्टिफिकेट इन इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी, सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन लाइब्रेरी एंड इंर्फोमेशन साइंस, सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन पीस स्टडीज एंड कॉनफल्किट मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट इन ट्राइबल स्टडीज, सर्टिफिकेट इन अरेबिक लैंग्वेज, सर्टिफिकेट इन रशियन लैंग्वेज, सर्टिफिकेट इन टूरिज्म स्टडीज शामिल है।
दाखिले केइच्छुक आवेदक इग्नू की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नए आवेदकों को नया पंजीकरण करना होगा और उस सभी विवरण जमा करने होंगे। साथ ही उस कोर्स को चुनना होगा जिसमें वह दाखिला लेना चाहता है। विवि की ने आवेदकों को सलाह दी है कि वह आवेदन पत्र जमा करते समय सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।