फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमए फाउंडेशन : आईसीएमएआई ने बदलीं परीक्षा तिथियां, यहां देखें नया शेड्यूल

Wed, 28 Jul 2021 05:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीएमए फाउंडेशन परीक्षा जून सत्र के लिए एक संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, संशोधित सीएमए फाउंडेशन परीक्षा तिथि 05 सितंबर, 2021 है।
विज्ञापन
Exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीएमए फाउंडेशन परीक्षा जून सत्र के लिए एक संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, संशोधित सीएमए फाउंडेशन परीक्षा तिथि 05 सितंबर, 2021 है। आधिकारिक अधिसूचना आईसीएमएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है जो कि https://icmai.in/ है। सीएमए फाउंडेशन पाठ्यक्रम के विवरण वाले अधिसूचना को देखने के लिए यहां सीधा लिंक दिया गया है।  

विज्ञापन


साथ ही फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्सेज में दिसंबर 2021 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 अगस्त, 2021 तक बढ़ा दी गई है। अधिसूचना में कहा गया है, कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स रेगुलेशन, 1959 के रेगुलेशन 20B के अनुसरण में, फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के छात्रों के पंजीकरण / प्रवेश / नामांकन की अंतिम तिथि दिसंबर 2021 की अवधि के लिए 10 अगस्त, 2021 (मंगलवार) तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा अधिसूचना देखने के लिए सीधा लिंक यहां दिया गया है। 

परीक्षा तिथियां और समय

परीक्षा रविवार, 05 सितंबर 2021 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, संस्थान ने जून 2021 फाउंडेशन परीक्षा ऑनलाइन मोड के माध्यम से मोबाइल, लैपटॉप, डेस्कटॉप या टैब का उपयोग करके अपने घर से ही आयोजित करने का निर्णय लिया है। 

परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी; सुबह की शिफ्ट सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं, शाम की पारी दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगी। पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षा सुबह की पारी में आयोजित की जाएगी, जबकि पेपर-3 और पेपर-4 की परीक्षा दोपहर या शाम की पारी में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा।

सीएमए फाउंडेशन 2021 परीक्षा 
विज्ञापन

  • पेपर 1 : अर्थशास्त्र और प्रबंधन के बुनियादी सिद्धांत 
  • पेपर 2 : एकाउंटिंग के बुनियादी सिद्धांत
  • पेपर 3 : कानून और नैतिकता के मूल सिद्धांत
  • पेपर 4 : बिजनेस मैथमेटिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स के मूल सिद्धांत

महत्वपूर्ण बातें 
  • आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार दिए गए समय के भीतर लॉग इन करके ही अपने घर से फाउंडेशन परीक्षा के लिए उपस्थित हों।
  • परीक्षा के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल और यूआरएल लिंक समय आने पर प्रदान किया जाएगा।
  • यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा देते समय डिस्कनेक्ट हो जाता है, तो वे उसी डिवाइस पर फिर से लॉग इन कर सकते हैं। उन्हें शेष परीक्षा समाप्त करने की अनुमति दी जाएगी।
  • उम्मीदवार / छात्र जो नियमानुसार परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सभी पात्रता शर्तों को पूरा कर रहे हैं, केवल उन्हें ही परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें