CLAT Admit Card 2020: कंसॉर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने क्लैट 2020 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब सीएनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि देश के विभिन्न नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) में एडमिशन के लिए इस प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। सीएनएलयू द्वारा यह परीक्षा देशभर में विभिन्न केंद्रों पर 29 सितंबर, 2020 को ली जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगी।
CLAT Admit Card 2020 ऐसे करें डाउनलोड –
चरण – 1 सबसे पहले उम्मीदवार सीएनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण – 2 होमपेज पर CLAT Admit Card 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण – 3 फिर एक नया पेज खुलेगा। Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
चरण – 4 उसके बाद मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें सबमिट करें।
चरण – 5 आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा।
चरण – 6 उसे डाउनलोड करें। प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए संभालकर रखें।
ये भी पढ़ें- DU cut-off 2020; सेंट स्टीफंस ने जारी की कटऑफ, इकोनॉमिक्स ऑनर्स के लिए 99.25 फीसदी
CLAT Admit Card 2020: डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें ।
CLAT 2020 से संबंधित दिशा-निर्देश पढ़ने के लिए
यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।