फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU cut-off 2020; सेंट स्टीफंस ने जारी की कटऑफ, इकोनॉमिक्स ऑनर्स के लिए 99.25 फीसदी 

Wed, 16 Sep 2020 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
St Stephen's college
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी कॉलेज सेंट स्टीफंस ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में अपने 11 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए मंगलवार रात कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पिछले साल की तुलना में उछाल देखने को मिला है। इकोनॉमिक्स ऑनर्स की कट ऑफ सामान्य श्रेणी के कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए  सर्वाधिक 99.25 फीसदी रही है। बीते साल 98.75 फीसदी थी। इस तरह  कट ऑफ में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

विज्ञापन


सेंट स्टीफंस कॉलेज के सभी कोर्सेज की कट ऑफ में औसतन  0.25 फीसदी से एक फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है। अंग्रेजी ऑनर्स, इतिहास ऑनर्स व बीए प्रोग्राम की कट ऑफ 99 फीसदी तक पहुंची है। इन तीनों पाठ्यक्रमों में कॉमर्स के छात्रों के लिए कट ऑफ 99 फीसदी रही है। कॉमर्स के छात्रों के लिए इस बार इको ऑनर्स की कट ऑफ सर्वाधिक 99.25 फीसदी रही है, जबकि ह्यूमेनिटीज के लिए 98.75 फीसदी है। वहीं, साइंस स्ट्रीम वालों के लिए बीते साल के समान ही 98 फीसदी रही है। 

अंग्रेजी ऑनर्स के लिए कॉमर्स के छात्रों के लिए कट ऑफ में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस स्ट्रीम के छात्रों के लिए कट ऑफ 99 फीसदी रही है, जबकि ह्यूमेनिटीज व साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए 98.75 फीसदी है। 
विज्ञापन


बीएससी ऑनर्स गणित की कट ऑफ
बीएससी ऑनर्स गणित की कट ऑफ में भी बढ़ोतरी हुई है। कॉमर्स वालों के  लिए गणित की कट ऑफ 98, जबकि साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए भी 98 फीसदी है। वहीं, ह्युूमेनिटीज के लिए 96.5 फीसदी रही है। बीए ऑनर्स इतिहास की कट ऑफ कॉमर्स व साइंस स्ट्रीम वालों के लिए 99 फीसदी और ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम के लिए 98.25 फीसदी है।

बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स की कट ऑफ 96.7 फीसदी, जबकि बीएससी प्रोग्राम (कंप्यूटर साइंस) की कट ऑफ 97.67 फीसदी रही है। दर्शनशास्त्र की कट ऑफ कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए 98, ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम के  लिए 98.75 फीसदी व साइंस स्ट्रीम के लिए 97 फीसदी रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें