राजस्थान के छात्र ने टॉप की परीक्षा
परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत में से 96.45% उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। राजस्थान के एक छात्र ने CLAT UG 2024 परीक्षा में 100 परसेंटाइल हासिल करके टॉप किया और CLAT PG 2024 परीक्षा में दिल्ली के टॉपर ने 99.99 परसेंटाइल हासिल किया।
इतना है पंजीकरण शुल्क
अब अगला चरण काउंसलिंग है। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 30,000 रुपये और एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवारों को 20,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
सीट आवंटन के बाद क्या करना होगा?
योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों के पास तीन विकल्प होंगे- फ्रीज, फ्लोट और एग्जिट।
- जो उम्मीदवार सीट आवंटन से संतुष्ट हैं, उन्हें विकल्प को फ्रीज (Freeze) करना होगा और आवंटन स्वीकार करने के लिए पुष्टिकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
- जो लोग अगले दौर में उच्च वरीयता प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें फ्लोट (Float) विकल्प चुनना होगा।
- जो लोग आवंटन से संतुष्ट नहीं हैं और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहते हैं वे बाहर निकलने का विकल्प (Exit) चुन सकते हैं।
कंसोर्टियम ने कहा, "यदि किसी उम्मीदवार ने फ्लोट या फ्रीज विकल्प चुना है और फिर बाद में बाहर निकलने का विकल्प चुनता है या अपनी फीस का भुगतान करके 23 मई 2024 को 01:00 बजे तक चुने हुए एनएलयू में अपना प्रवेश पूरा करने में विफल रहता है, तो उसका काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क पूरी तरह से वापस कर दिया जाएगा। यदि 23 मई, 2024 को दोपहर 1:00 बजे के बाद ऐसा किया जाता है, तो पंजीकरण शुल्क 5000 रुपये की कटौती के बाद वापस किया जाएगा।"