CLAT Admit Card 2023: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) का कंसोर्टियम क्लैट परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी कर दिए हैं। राष्ट्रीय स्तर की विधि प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अब इन्हें कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर से डाउनलोड किए जा सकता है।
क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
अपने वैध लॉग इन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से उम्मीदवार पोर्टल में साइन इन करें।
फिर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
हॉल टिकट विवरण की जांच करें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।