इन उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तिथियां यथासमय अधिसूचित की जाएंगी, जो संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित की जाएंगी। व्यक्तित्व परीक्षण यानी साक्षात्कार का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। इससे पहले योग्य उम्मीदवारों को अनिवार्य तौर पर विस्तृत आवेदन फॉर्म यानी डीएएफ-2 भरना होगा।
उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि इन उम्मीदवारों की दावेदारी उनके सभी प्रकार से योग्य पाए जाने के अधीन अंतरिम है। उम्मीदवारों को अपनी पात्रता/आरक्षण दावों के समर्थन में मूल प्रमाण पत्र जैसे आयु, शैक्षिक योग्यता, समुदाय, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और अन्य दस्तावेज जैसे टीए फॉर्म आदि को उनके व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के समय प्रस्तुत करना होगा।
UPSC Civil Service Exam Mains Result 2022 ऐसे करें चेक
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
-
संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-
मुख्य पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन्स रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार नाम और रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
-
पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।