फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT परीक्षा को क्रैक करने के फायदे, इन छह बातों से समझें

Sat, 30 May 2020 12:19 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CLAT 2020 परीक्षा की तैयारी करे
विज्ञापन

क्लैट यानि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट भारत में होने वाली सभी परीक्षाओं में से सबसे अहम परीक्षा है। 12वीं के बाद होने वाले एंट्रेंस एग्जाम में से यह टेस्ट सबसे अधिक मांग वाला टेस्ट हैं। ऐसे बहुत से छात्र है जो क्लैट एक्जाम 2020 को आसान तरीके से नहीं कर पाते हैं लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। आप सफलता डॉट कॉम पर बेस्ट कोचिंग लेकर क्लैट को आसानी से क्रैक कर सकते हैं।

क्लैट परीक्षा –

विज्ञापन

वर्तमान में देशभर के 55,000 से अधिक छात्र इस परीक्षा को हर साल देते हैं। क्लैट एग्जाम भारत में 22 राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालयों के लिए छात्रों का चयन करने के लिए आयोजित किया जाता है। क्लैट एग्जाम को स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए हर साल आयोजित किया जाता है।

क्लैट -कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT - The Common Law Admission Test) क्रैक करने के हैं ये लाभ - 

  1. एनएलएसआईयू में एडमिशन - क्लैट क्रैक करने का सबसे बड़ा फायदा होता है एनएलएसआईयू में एडमिशन पाने का अवसर। एनएलएसआईयू में अध्ययन करने का सबसे बड़ा लाभ है कि आप एक ब्रांड के रूप में विख्यात हो जाते हैं। इसके अलावा यह आपको एक ऐसे वातावरण में अध्ययन करने का मौका देता है, जहां आप वर्तमान मामलों और अपने आसपास के घटनाक्रमों के बारे में अवगत होते रहते हैं जो एक वकील के लिए आवश्यक है। 
  2. एनएलएसआईयू में आपको एक वकील के रूप में तैयार किया जाता है जिसमें आपको मूट कोर्ट, डिबेट, कम्पटीशन के माध्यम से उन सभी प्रक्रियायों के लिए तैयार किया जाता है जो आप भविष्य में एक वकील के तौर पर करते हैं। आपको थियोरी के साथ प्रैक्टिकल जानकारी भी दी जाती हैं।
  3. लॉ फर्म में जॉब  - क्लैट टेस्ट को पास करने के बाद आपके पास कई जॉब ऑप्शन होते हैं। हमारे देश में बड़ी संख्या में लॉ फर्म मौजूद हैं जो छात्रों को क्लैट परीक्षा क्रैक करने और लॉ डिग्री हासिल करने के बाद कैंपस द्वारा भर्ती करती हैं। देश में ऐसी कुछ लॉ फर्म हैं जो बहुत प्रतिष्ठित हैं और फ्रेशर्स को अच्छी सैलरी देती हैं जैसे AZB & Partners, खेतान एंड कंपनी, लूथरा एंड लूथरा आदि।  
  4. व्यक्तिगत तौर पर मुकदमे लड़ना और लॉ की प्रैक्टिस करना - एक स्वतंत्र वकील की तरह मुकदमेबाजी करना लोकप्रिय करियर ऑप्शन होता है जो एक ऐसे उम्मीदवार के पास होता है जो क्लैट की परीक्षा को क्रैक करता है। इससे आप सभी तरह की अदालतों और ट्रिब्यूनल में अपने क्लाइंट्स की ओर से सभी मामलों को आसानी से पेश कर सकते हैं। क्लैट पास करके लॉ में करियर बनाने में छात्रों के लिए असीमित गुंजाइश या अवसर होते हैं क्योंकि हर तरह का केस लड़ने के लिए एक व्यक्ति को योग्य वकील की जरूरत होती है। क्लैट परीक्षा और डिग्री लेने के बाद यदि आप लॉ प्रैक्टिस करने के लिए बार काउंसिल में अपना नामांकन दर्ज करवा सकते हैं और बार काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा में अपने स्टेट में प्रैक्टिस करने का लाइसेंस पा सकते हैं।
  5. पीएसयू / बैंकिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्र -  क्लैट का एग्जाम पास करने और लॉ की डिग्री लेने के बाद आप बैंकिंग और पीएसयू सेक्टर में बहुत सारे अवसर प्राप्त कर सकते हैं। आप शुरूआत में ही 20,000 से 40,000 तक का वेतन पा सकते हैं। एक निजी ट्यूटर के रूप में या अपना प्राइवेट कोचिंग इंस्टिट्यूट खोल सकते हैं। आप भारतीय कॉर्पोरेट के कानून विभाग में काम करने का भी अवसर पा सकते है। वित्त मंत्रालय और भारत सरकार के तहत कानून विभाग में काम करने के दौरान आप अच्छा वेतन और पद पा सकते हैं।
  6. टीचिंग /लेक्चरारशिप – बीते कुछ सालों में भारत में कानून के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की मांग बढ़ी है। इस कारण क्लैट और लॉ एस्पिरेंट्स की मार्किट में बहुत मांग है। कानून का विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों और प्रोफेसरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। क्लैट क्रैक करके और लॉ की डिग्री पाकर आप टीचर या लेक्चरार बन सकते हैं। टीचिंग /लेक्चरारशिप में सिर्फ निश्चित घंटों के लिए काम करना होता है और आपको बहुत अच्छी सैलरी मिलती है।

अमर उजाला' पाठकों के लिए विशेष छूट

विज्ञापन

यदि आप CLAT परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मात्र 7,999 रुपये में पूरी तैयारी कर सकते हैं। अमर उजाला के पाठकों को Safalta.com के सभी कोर्स पर आज एडमिशन लेने पर फीस में 10% की छूट दी जा रही हैं। यह छूट पाने के लिए पाठकों को WEB10 कूपन कोड का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन


एडमिशन के लिए विजिट करें- www.safalta.com

क्लैट कोर्स में दाखिले के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें