फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF: सीआईएसएफ एएसआई, कॉन्सटेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Wed, 18 Oct 2023 12:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CISF ASI, Constable Admit Card 2023: सीआईएसएफ एएसआई और कॉन्सटेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। परीक्षा 30 और 31 अक्तूबर को होनी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CISF ASI, Constable Admit Card 2023: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, यानी CISF ने एएसआई स्टेनो और एचसी मिन, कॉन्सटेबल/ट्रेड्समैन, कॉन्सटेबल (ड्राइवर और डीसीपीओ) की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार वेबसाइट - sisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर अपना डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

परीक्षा की तिथियां

एएसआई स्टेनो और एचसी मिन के लिए परीक्षा 30 और 31 अक्तूबर को होगी, जबकि कॉन्सटेबल ट्रेड्समैन और कॉन्सटेबल (ड्राइवर और डीसीपीओ) पदों के लिए परीक्षा 31 अक्तूबर को होनी निर्धारित है।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
  • CISF की आधिकारिक वेबसाइट - cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
  • नोटिस डाउनलोड करें और उसे चेक करें। 
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • करेंट ओपनिंग सेक्शन के तहत, पोस्ट-वार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक लाल, हरे और नीले रंगों में दिख रहे होंगे।
  • संबंधित पद का लिंक खोलें।
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • लॉगइन करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें