CISCE ICSE 10th Semester 2 Exams 2022: इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) या कक्षा 10वीं सेमेस्टर-2 की परीक्षा सोमवार, 25 अप्रैल, 2022 से शुरू हो रही है। बोर्ड कक्षा 10 सेमेस्टर-2 की परीक्षा अंग्रेजी भाषा के पेपर-1 के साथ शुरू कर रहा है।
परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और उन्हें प्रश्नों को पढ़ने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। इस बीच, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने स्पष्ट किया कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हो रहे छात्रों के लिए कोविड-19 टीकाकरण पूरा होने की अनिवार्यता नहीं है।