फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISC Paper Postponed: 12वीं का रसायन विज्ञान का पेपर हुआ रद्द, अगले महीने इस तारीख को होगी परीक्षा

Mon, 26 Feb 2024 02:21 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ISC Chemistry Exam Rescheduled: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आज के लिए निर्धारित कक्षा 12वीं के रसायन विज्ञान एग्जाम को रद्द कर दिया है। परीक्षा मार्च में नीचे बताई तिथि पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
ISC Chemistry Exam Rescheduled
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CISCE Class 12th Chemistry Exam Postponed: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज, 26 फरवरी को होने वाले ISC रसायन विज्ञान पेपर को स्थगित कर दिया है। कक्षा 12 रसायन विज्ञान परीक्षा 2024 को 'अप्रत्याशित परिस्थितियों' के कारण रद्द कर दिया गया है। काउंसिल ने साथ ही पेपर के लिए नई परीक्षा तिथि की घोषणा भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ISC Chemistry Exam New Dates: इस दिन होगी परीक्षा

आईएससी बोर्ड परीक्षा 2024 की शुरूआत 12 फरवरी को अंग्रेजी के पेपर के साथ हुई थी और 3 अप्रैल तक जारी रहेगी। परीक्षाएं अब तक सुचारू रूप से चल रही हैं और यह पहली बार है कि इस साल सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा के आयोजन में इस तरह का कोई मुद्दा सामने आया है। हालांकि, पेपर लीक है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं है।

कक्षा 12 की रसायन विज्ञान की परीक्षा आज होनी निर्धारित थी, जिसे रद्द कर दिया गया है। जारी नोटिस के अनुसार रसायन विज्ञान सिद्धांत परीक्षा अब 21 मार्च को दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी।

सीआईएससीई की उप सचिव संगीता भाटिया ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "कृपया ध्यान दें, सोमवार, 26 फरवरी 2024 को होने वाली आईएससी वर्ष 2024 रसायन विज्ञान पेपर 1 (थ्योरी) परीक्षा, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दी गई है। आईएससी वर्ष 2024 रसायन विज्ञान पेपर 1 (थ्योरी) परीक्षा गुरुवार, 21 मार्च 2024, दोपहर 2.00 बजे के लिए पुनर्निर्धारित की गई है।"

गौरतलब है कि इस महीने विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक की खबरें सामने आईं। हाल ही में, ओडिशा कक्षा 10वीं अंग्रेजी का पेपर कथित तौर पर सोशल मीडिया पर लीक हो गया था, हालांकि, राज्य बोर्ड ने पेपर लीक के दावों का खंडन किया था। ओडिशा से पहले, ऐसा ही मामला असम में भी हुआ। एचएसएलसी बोर्ड परीक्षा 2024 में पेपर लीक की रिपोर्टों को खारिज कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें