फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Results 2021: सीआईएससीई बोर्ड के 10वीं व 12वीं के नतीजे आज होंगे घोषित

Sat, 24 Jul 2021 05:31 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • कोरोना महामारी के कारण इस बार भी आईसीएसई व आईएससी की परीक्षा नहीं हो सकी थी
  • विद्यार्थियों को अंकों की गणना में कोई आपति हो लिखित आवेदन करना होगा
विज्ञापन
परीक्षा रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(सीआईएससीई) के दसवीं(आईसीएसई) व बारहवीं(आईएससी) के नतीजे शनिवार दोपहर तीन बजे घोषित होंगे।

विज्ञापन


नतीजों को सीआईएससीई की वेबसाइट से देखा जा सकता है। इन्हें बोर्ड की वेबसाइट  www.cisce.org, www.results.cisce.org पर उपलब्ध कराया जाएगा। नतीजों को एसएमएस  से भी प्राप्त किया जा सकता है।

मालूम हो कि इस बार कोरोना महामारी के कारण दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं को रद कर दिया गया था। परीक्षा ना होने के कारण नतीजे विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सीआईएससीई बोर्ड से संबद्धित स्कूल नतीजों को बोर्ड के कैरियर पोर्टल पर जाकर देख सकेंगे। इसकेलिए स्कूलों को पोर्टल पर जाकर लॉग इन करना होगा। एसएमएस से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए दसवीं के छात्र को आईसीएसई लिखकर अपना सात अंकों का यूनीक आईडी नंबर टाइप कर इस नंबर पर 09248082883 पर भेजना होगा।

इसी तरह 12 वीं के छात्रों को रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आईएससी अपना सात अंकों का यूनीक आईडी टाइप कर इस नंबर पर 09248082883 पर भेजना होगा। 


रीचेकिंग की सुविधा नहीं, अंकों को लेकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं
परीक्षा रद होने के कारण इस बार विद्यर्थियों को उत्तरपुस्तिकाओं की रीचेकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। वहीं यदि किसी विद्यार्थी को अंकों की गणना को लेकर कोई आपत्ति होगी तो विद्यार्थी को अपने स्कूल को इसका कारण बताते हुए लिखित आवेदन करना होगा।

इसके लिए बोर्ड ने समाधान तंत्र विकसित किया। जिसकेबाद स्कूल उस पर विचार करेंगे और विद्यार्थी के कारण से संतुष्ट होने के बाद ही उसे सीआईएससीई केपास भेजेंगे। इसके लिए बोर्ड ने स्कूलों को एक अगस्त तक का समय दिया है।
विज्ञापन


स्कूलों को स्पष्ट कर दिया गया है कि आवेदन की समीक्षा स्कूल प्रमुख केभेजने पर ही की जाएगी। बोर्ड अपना निर्णय स्कूल प्रमुख को ही बताएगा। यदि समीक्षा केबाद रिजल्ट में कुछ बदलाव होता है तो बोर्ड इसकी सूचना स्कूल को देगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तंत्र के तहत अंकों की गणना में हुई त्रुटियों का ही सुधार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें