फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Result 2022 DECLARED: आईसीएसई और आईएससी सेमेस्टर-1 के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 07 Feb 2022 12:19 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CISCE Result 2022 DECLARED: इस बार CISCE की ओर से कंप्यूटर जेनरेटेड मार्कशीट ही जारी की जाएगी। छात्रों को अंतिम मार्कशीट दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों के बाद जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
CICSE Semester 1 Results - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CICSE Semester 1 Results DECLAREDकाउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के सेमेस्टर-1 परीक्षा का परिणाम आज सोमवार सात फरवरी को सुबह 10.00 बजे जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने इंडेक्स नंबर, यूआईडी और कैप्चा का प्रयोग करना पड़ेगा। आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के परिणाम में छात्र की डिटेल और उनके प्राप्तांक दिए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


इस बार CISCE की ओर से कंप्यूटर जेनरेटेड मार्कशीट ही जारी की जाएगी। छात्रों को अंतिम मार्कशीट दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों के बाद जारी की जाएगी। CISCE ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया है कि जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें कंप्यूटर जेनरेटेड मार्कशीट जारी की जाएगी। इसमें छात्रों के द्वारा पहले सत्र की परीक्षा में प्राप्त किए गए विषयवार अंक प्रदर्शित होंगे। छात्रों के पास, फेल या कंपार्टमेंट की स्थिति दूसरे सत्र के परीक्षा परिणाम में बताए जाएंगे। 
विज्ञापन






ICSE Class 10th and ISC Class 12th Semester 1 Results: कैसे चेक करें परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।


1. छात्र सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे ICSE or ISC Results Semester-1 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपनी जन्मतिथि और पंजीयन क्रमांक और रोल नंबर को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
6. इसे चेक करे के डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकलवा लें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें