फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड 2021: 2.89 विद्यार्थियों का परिणाम जारी, 97.43 फीसदी हुए पास, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Sun, 25 Jul 2021 12:10 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in/ और https://results.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
CG Board Result 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने रविवार को कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव प्रो. वीके गोयल ने कहा कि परीक्षा के परिणाम बोर्ड की वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in/ और https://results.cg.nic.in पर उपलब्ध होंगे। परिणाम से नाखुश छात्रों को पूरक परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

CGBSE 12 वीं परिणाम 2021: ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

  • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं के परिणाम 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: अपना विवरण दर्ज करें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
  • चरण 4: अपना परिणाम डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट लें।

कक्षा बारहवीं का परिणाम देखने के लिए यह है डायरेक्ट लिंक

कुछ ऐसा रहा कक्षा बारहवीं का परिणाम

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बोर्ड का परिणाम कुल 2,84,160 छात्रों के लिए घोषित किया गया है, जिनमें से 1,30,561 लड़कियां हैं।

  • प्रथम श्रेणी हासिल करने वाले छात्रों की कुल संख्या: 2,71,155
  • द्वितीय श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्रों की कुल संख्या: 5,570
  • तृतीय श्रेणी हासिल करने वाले छात्रों की कुल संख्या: 79
  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 98.06 फीसद
  • लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.69 फीसद

इस बार अलग तरीके से आयोजित की गई थी परीक्षा
इस साल छत्तीसगढ़ में परीक्षाएं अलग तरीके से आयोजित की गई है। सीबीएसई, सीआईएससीई और अन्य राज्य बोर्डों जैसी बोर्ड द्वारा परीक्षाओं को रद्द करने के बजाय राज्य सरकार ने गैर-पारंपरिक तरीके से परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया। छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर जाने के बजाय अपने घरों से ही पेपर लिखने को कहा गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर प्रतियां स्कूलों में जमा कर दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें