CSJM University : छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर में संचालित होने वाले कैंपस कोर्सों के लिए 20 अप्रैल से शुरू होने वाली प्रवेश प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। तकनीकी कमी की वजह से कार्य पूरा न होने से प्रक्रिया टाल दी गई है। कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि सभी कर्मी अपने घरों से काम कर रहे थे, 20 अप्रैल से दफ्तर खुलने थे पर कार्यालय न खुलने से थोड़ी दिक्कत आ रही है। फिर भी इसी हफ्ते प्रवेश प्रक्रिया का कार्य पूरा कर इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। छात्रों को आवेदन करने के लिए कम से कम 25 दिनों का समय दिया जाएगा। कैंपस में करीब 60 कोर्स संचालित हैं।
ये भी पढ़ें - NEET PG Counselling: 20 अप्रैल से शुरू होगी नीट पीजी और एमडीएस 2020 काउंसलिंग, पूरा शेड्यूल देखे यहां
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - CBSE Board 2020: सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की बची परीक्षाएं नहीं होंगी रद्द, लें पूरी जानकारी