फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSJM University: छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी ने टाली कैंपस कोर्स की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

Wed, 22 Apr 2020 09:30 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

CSJM University : छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर में संचालित होने वाले कैंपस कोर्सों के लिए 20 अप्रैल से शुरू होने वाली प्रवेश प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। तकनीकी कमी की वजह से कार्य पूरा न होने से प्रक्रिया टाल दी गई है। कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि सभी कर्मी अपने घरों से काम कर रहे थे, 20 अप्रैल से दफ्तर खुलने थे पर कार्यालय न खुलने से थोड़ी दिक्कत आ रही है। फिर भी इसी हफ्ते प्रवेश प्रक्रिया का कार्य पूरा कर इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। छात्रों को आवेदन करने के लिए कम से कम 25 दिनों का समय दिया जाएगा। कैंपस में करीब 60 कोर्स संचालित हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन कोर्स की निगरानी को छह सदस्यीय :

टीम छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी में संचालित सभी सेमेस्टर कोर्सों को पूरा कराने को 30 अप्रैल तक का समय दिया है। सभी विभागाध्यक्षों को ऑनलाइन पढ़ाई कराकर ही इसे पूरा करना होगा। इसकी जांच के लिए विवि की कुलपति के निर्देश पर छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। कुल सचिव अनिल कुमार यादव ने कहा कि विवि के जीव विज्ञान विभाग के प्रो. नंदलाल गुप्ता, अंग्रेजी विभाग के प्रो. संजय स्वर्णकार, कूटा के अध्यक्ष डॉ. बीडी पांडे, विवि के विधि अध्ययन संस्थान के निदेशक डॉ. एएस भटनागर, कृषि संकाय के डॉ. महेश प्रसाद यादव, सहायक कुलसचिव डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी को 30 अप्रैल के बाद अपनी रिपोर्ट बनाकर विवि को देनी होगी।
 

ये भी पढ़ें - NEET PG Counselling: 20 अप्रैल से शुरू होगी नीट पीजी और एमडीएस 2020 काउंसलिंग, पूरा शेड्यूल देखे यहां

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 


ये भी पढ़ें - CBSE Board 2020: सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की बची परीक्षाएं नहीं होंगी रद्द, लें पूरी जानकारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें