फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azeotropy 2024: IIT बॉम्बे में होने जा रहा केमिकल इंजीनियरिंग इवेंट एजियोट्रॉपी का आयोजन, होंगे ये कार्यक्रम

सार

Azeotrophy 2024: आईआईटी बॉम्बे में बहुप्रतीक्षित वार्षिक केमिकल इंजीनियरिंग इवेंट एजियोट्रॉपी के 18वें संस्करण का आयोजन होने जा रहा है। यह इवेंट मुख्य रूप से केमिकल इंजीनियरिंग की अत्याधुनिक प्रगति और भविष्य को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
Azeotropy 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Bombay's Azeotropy 2024: आईआईटी बॉम्बे के बहुप्रतीक्षित वार्षिक केमिकल इंजीनियरिंग इवेंट एजियोट्रॉपी 2024 का आयोजन एक बार फिर से होने जा रहा है। इस इवेंट का आयोजन 16 मार्च, 2024 दिन शनिवार को होने जा रहा है। ऐसे में आपसे अनुरोध है कि अपने कैलेंडर में इस तिथि को मार्क कर लें। यह एजियोट्रॉपी का 18वां संस्करण है जिसमें कई सारे छात्र, शिक्षक, इंडस्ट्री लीडर्स आदि लोग शामिल होंगे। यह इवेंट मुख्य रूप से केमिकल इंजीनियरिंग की अत्याधुनिक प्रगति और भविष्य को बढ़ावा देता है।

विज्ञापन

Azeotropy 2024 - फोटो : Amar ujala

नवाचार और सहयोग की एक साझी विरासत

लगभग दो दशकों से, एजियोट्रॉपी ने खुद को एशियाई केमिकल इंजीनियरिंग परिदृश्य में एक मजबूत आधार स्तंभ के रूप में स्थापित किया है। पिछले साल इस इवेंट की सफलता के बाद इस बार फिर से ये इवेंट एक विकासशील व्यक्तिगत बातचीत और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। पूरे भारत से इस इवेंट में 200 से अधिक कॉलेजों के 5,000 से अधिक छात्र और 50 से अधिक इंडस्ट्री लीडर्स भाग लेंगे, जिससे शैक्षिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभवों का आदान-प्रदान हो सके।

एजियोट्रॉपी 2024: एक विविध और आकर्षक अनुभव

इस वर्ष ये इवेंट और भी ज्यादा अनुभव प्रदान करने वाला है। साथ ही इसमें कई कांटेस्ट बेस्ड इवेंट भी देखने को मिलेंगे जिनमें शामिल हैं:

केमविजन (एक व्याख्यान श्रृंखला): प्रोफेसर अब्राहम स्ट्रोक (कॉर्नेल विश्वविद्यालय), प्रोफेसर संगते किम (पर्ड्यू विश्वविद्यालय), और प्रोफेसर राकेश अग्रवाल (पर्ड्यू विश्वविद्यालय) जैसे प्रसिद्ध प्रोफेसर कई सारे विषयों पर चर्चा करेंगे।

पैनल चर्चा: केमिकल इंडस्टी 4.0: इस चर्चा में डॉ. किशोर डोंगगांवकर (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड) और सुभाष धर (दीपक नाइट्राइट लिमिटेड) जैसे उद्योग के दिग्गज इस क्षेत्र के भविष्य पर चर्चा करेंगे।

इंटरएक्टिव वर्कशॉप: इस वर्कशॉप में लोगों को ओपनमोडेलिका, ओपनएफओएएम और डीडब्ल्यूसिम जैसे उद्योग-मानक सॉफ्टवेयर के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

रोमांचक प्रतियोगिताएं: औद्योगिक डिजाइन समस्या और केम-ओ-फिलिया जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

Azeotropy 2024 - फोटो : Amar ujala

देश की जानी-मानी कंपनियों का समर्थन

एजियोट्रॉपी 2024 हमेशा ही अपने सम्मानित प्रायोजकों के निरंतर समर्थन के लिए आभारी है. इस साल के प्रायोजकों में निम्न कंपनियां:
  • टाइटल स्पोंसर- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
  • प्रायोजक स्पोंसर- अल्काइल एमाइन्स केमिकल्स लिमिटेड
  • प्रायोजक प्रस्तुतकर्ता अनुपम रसायन भारत आदि इस लिस्ट में शामिल है।
विज्ञापन

ये मौका न गवाएं!

एजियोट्रॉपी 2024 इच्छुक छात्रों, इंजीनियरों और इंडस्ट्री प्रोफेशनल को केमिकल इंजीनियरिंग के भविष्य से जुड़ने, सीखने का एक असाधारण अवसर प्रदान करता है। रजिस्ट्रेशन या अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें