Chhattisgarh Board 2024 Topper's List
- फोटो : Infographic
Chhattisgarh Board 2024 Topper's List: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- (cgbse.nic.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आपको बता दें कि बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ दोनों कक्षाओं के टॉपर लिस्ट, उत्तीर्ण प्रतिशत आदि विवरण भी जारी कर दिए हैं।
इस वर्ष कक्षा 10वीं के कुल 75.61% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं में 34.5% छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, जबकि 36.29% ने दूसरी श्रेणी हासिल की, और 4.75% ने तीसरी श्रेणी हासिल की है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड का 10वीं पास प्रतिशत 75.61 रहा जिसमें 79.35% लड़कियां और 71.12% लड़के शमिल है। परीक्षा में कुल 3,45,686 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें 154,799 लड़के और 185,421 लड़कियां थीं।
सिमरन शब्बा इस साल सीजीबीएसई 10वीं की टॉपर हैं।
रैंक 1- सिमरन शब्बा- 597 अंक
रैंक 2- मोनिशा- 593 अंक
रैंक 3- श्रेयांश कुमार यादव- 590 अंक
एक बार फिर लड़कियोंं ने बाजी मार ली है। जशपुर की सिमरन शब्बा ने 10वीं कक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि सरायपाली की महक अग्रवाल ने 12वीं कक्षा में टॉप किया है।