फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीएसओएस 10वीं परीक्षा 2021: बोर्ड ने 12 बजे जारी किया परिणाम, ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट

Fri, 06 Aug 2021 12:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल (सीजीएसओएस) परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब सीजीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
सीजीएसओएस 10वीं परिणाम 2021 - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल (सीजीएसओएस) ने आज यानी 6 अगस्त को सीजीएसओएस 10वीं का रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब सीजीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

लड़कियों ने मारी बाजी, 93.49 फीसदी रहा उत्तीर्ण प्रतिशत
ओपन स्कूल परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 54,260 कक्षा 10वीं के छात्रों में से 54,046 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.67 फीसदी दर्ज किया गया, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशम 93.49 फीसदी रहा और लड़कों का लड़कियों से थोड़ा कम 92.11 फीसदी रहा। 

सीजीएसओएस 10वीं परिणाम 2021 की जांच कैसे करें?
अभ्यर्थी सीजीएसओएस 10वीं परिणाम 2021 की जांच और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरण-दर-चरण निर्देशों का पालन कर सकते हैं।

1. सीजीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट- sos.cg.nic.in . पर जाएं।

विज्ञापन

2. होमपेज पर "ओपन स्कूल हाई स्कूल रिजल्ट 2021" लिंक पर क्लिक करें।।
3. यह सीजीएसओएस की वेबसाइट के एक नए पृष्ठ पर निर्देशित होगा।
4. आपको अपना सीजीएसओएस रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा, और सबमिट पर क्लिक करना होगा।
5. आपका सीजीएसओएस 10वीं परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
6. भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए अभ्यर्थी सीजीएसओएस 10वीं परिणाम 2021 को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

ऐसा रहा 2021 का परिणाम
सीजीएसओएस 12वीं परिणाम 2021 की घोषणा 31 जुलाई 2021 को शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाई सिंह टेकम द्वारा की गई थी। इस वर्ष, उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र मुख्य परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.20 फीसदी दर्ज किया गया - महिलाओं का पास प्रतिशत 98.30 फीसदी और पुरुषों का 98.12 फीसदी है। इस साल 79, 764 छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से केवल 78, 154 ही परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड के अनुसार, केवल 60,409 को ही उत्तीर्ण घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें