CG PET Admit Card: इन बातों का रखें ख्याल
पीईटी परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा से संबंधित एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे म्मीदवार अपने साथ एक वैद्य फोटो पहचान पत्र भी साथ लेकर पहुंचे। उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़-समझ लें और परीक्षा के समय इनका पालन करें। उम्मीदवार अपने साथ एक वेद्य पहचान पत्र भी केंद्र पर लेकर पहुंचें।
CG PET Admit Card: प्रवेश पत्र पर ये जानकारियां दी गई हैं
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा की तारीख और समय
- महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
CG PET Admit Card: कब होगी परीक्षा?
व्यवसायिक परीक्षा मंडल, छत्तीसगढ़ की ओर से प्री इंजीनियरिंग टेस्ट यानी पीईटी परीक्षा का आयोजन 22 मई, 2022 को निर्धारित है। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
CG PET Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- सबसे पहले CPEB की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज परआपको पीईटी प्रवेश पत्र के लिए लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।